असगर वजाहत का जन्म 5 जुलाई 1946 को हुआ था. उन्होंने पी एच डी तक की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से की. उनके लेखन में तीन कहानी संग्रह, चार उपन्यास, छ: नाटक और कई अन्य रचनाएँ शामिल हैं.वजाहत टेलीविज़न व फ़िल्म लेखन और निर्देशन से भी जुड़े रहे हैं.
असगर वजाहत की कृतियां -
कहानी संग्रह और पांच उपन्यास- रात में जागने वाले, पहर-दोपहर, सात आसमान, कैसी आगी लगाई और मनमाटी।
असगर वजाहत के छह नाटकों का देश भर में मंचन और प्रदर्शन हुआ है। जिन लाहौर नईं वेख्या… ने देश की सरहद के बाहर भी खूब तारीफें बटोरी हैं।