मतदाता खागा विधानसभा के और नाम हुसेनगंज का

शरीर वही केवल चोला बदल दिया गया है। यह बात हुसेनगंज नाम से बनायी गयी नई विधानसभा के साथ सटीक बैठ रही है। खागा विधानसभा के बहुतायत गांवों के साथ सदर विधानसभा के हुसेनगंज कानूनगो सर्किल को शामिल कर विधानसभा का नाम बदल दिया गया है। मतदाता खागा विधानसभा के और नाम हुसेनगंज का रहेगा। नये स्वरूप में गठित की गयी विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम, ब्राह्मण के साथ अनुसूचित जाति के मतदाताओं का दबदबा है। क्षेत्रफल इस तरह विस्तारित हुआ है कि कौशांबी सीमा से जनपद मुख्यालय की सीमा तक के गांव तक विस क्षेत्र फैल गया है।

हुसेनगंज विधानसभा को मुस्लिम मतों का तोहफा मिला है। बताते हैं कि हथगाम व ऐरायां ब्लाक के बहुतायत गांव विस क्षेत्र में शामिल हो जाने से मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में खासा इजाफा हो गया है। इधर हुसेनगंज कानूनगो सर्किल के पचपन गांव शामिल हो जाने से ब्राह्मण व पाल मतदाताओं का कद बढ़ गया है। चौदह हजार सिंगरौर बिरादरी का मतदाता अब सुरक्षित खागा विधानसभा में चला गया है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में रहे गांव असनी, टाडा, सरैला, खड़कपुर, रारा, गनेशपुर, जमरावां, पूरे सूदा, छेंउका, जरार, चितीसापुर, शाहपुर, कोढ़इया, चौहट्टा, फिरोजपुर, देवरानार, नरौरी बुजुर्ग, लोहारी, नौगांव, मिर्जापुर भिटारी, गोवर्धनपुर, फरसी, लालपुर, बरौंहा, घूरी, अचिंतपुर पिटाई, सलेमपुर, भदसरी, पिलही

मातिनपुर, मवई, मुस्तफापुर, गोपालपुर, तालिबपुर, गौरा चुरियारा, चंदीपुर, सहिली, लकड़ी, मथइयापुर, बसावनपुर, लखपुरा, ओझापुर, चक पिहानी, लालीपुर, महादेवपुर, साहूपुर, सिहार, महेवा, पूरे दयाल, सीर इब्राहीमपुर, सरांय डडीरा, सेनपुर, फतेहाबाद, सेमौरा, औढ़ेरा, सैदनपुर, पहनी छीटू, बेरागढ़ीवा, हंसऊपुर, रेहरा, रहमत दौलतपुर गांव हुसेनगंज विधानसभा में शामिल कर दिये गये हैं।

इसके अलावा खागा विधानसभा क्षेत्र में रहे यौंहन, सलेमाबाद, चक लाडीपुर, माधोपुर, चक नेवाजी, याकूबपुर, चक हजाम, कुन्दनपुर, डगडगीपुर, ताहिलपुर, पहाड़पुर, मोहम्मदाबाद, साही पीर, मूसेपुर, चक कादिर, चक छज्जू, पैगंबरपुर रिकौंहा, चक मीर गुमानी, चक दीन मोहम्मद, इटैली, पीर मोहम्मद, शेषमऊ, नरौली खुर्द, चकमीर, चक मोवीन, सरौली, चक इटैली, जगतपुर, गोकुलपुर, गाजीपुर खुर्द, खड़कपुर, चक किशनपुर, पलिया बुजुर्ग, अमिलिहापाल, चक लोहारी, जाफराबाद, चक सयानी, जहांगीरपुर, सूरजपुर, कोतला, बसलाबाद, चक शाह फिरोजपुर, गुल्लूपुर, चक मेहनबाजी, चक खतीब, करनपुर, सादिकाबाद, बैगांव, गोसपुर, गोसपुर अहिंदा, चक बबुल्लापुर, पट्टीशाह, कसेरुवा, अखिरी, खालिसपुर, अकबरपुर चौराई, बुधेड़ा, किशोई, रसूलपुर, गौरा दरियापुर, जलालपुर, चकजीवन पुर, चकमदा, जलालपुर, मकदूमपुर कला, बसंतपुर, देवचली, गाजीपुर, आजमाबाद, वाहिदपुर, रघुनाथपुर को शामिल किया गया है।

हथगाम कानूनगो सर्किल के रज्जीपुर छिवलहा, चंपतपुर, पड़री, करमोन, रजाबाद, मवइया, मिजापुर सिहारी, सेमरामानापुर, डिघवारा, संवत, गोपालपुर, मनमोहनपुर, शिवपुर, रायपुर, कासिमपुर, लखमीपुर, मोहलिया, दोसपुर, गंगारामपुर, मऊपारा, बंदीपुर, इमादपुर, शाहपुर, अब्दुल्लापुर, इदरीसपुर, चक सरांय बादशाह, सेमरा सरांय, चक सेमरहटा, अजनई, इरादतपुर, धर्मअंगदपुर, जसराजपुर, इरादतपुर चतुर्भुजपुर, कुल्हरिया, रहिमापुर, चक मुस्तफापुर, खरहरा, रसूलपुर, रायचन्द्रपुर, आंबी, परमानंदपुर, तेउजा, जुनैदपुर, ऐरायां कानून गो सर्किल के गांव फतेहपुर टेकारी, धर्मदासपुर, बबुल्लापुर, गनेशदासपुर, रोशनपुर, टेकारी, विक्रमपुर, नकसारा, ऐरायां मशायक, मेंहउदली, ऐरायां सादात, रसूलपुर बिछहर, जगजीवनपुर, निहालपुर, लाडलेपुर, सेमौरी, सुल्तानपुर घोष, कर्मेपुर, आरामपुर, उमराहार, अल्लीपुर, धनकामई, कोरवां, हरदासपुर, सोहदमऊ, तौंरा, बडइयापुर, अफोई, रामपुर, रामपुर कसरेहटा, रसूलपुर भंडरा, एकौनागढ़, बहरौली, कल्यानपुर, कसार चक हैवतपुर, मोहम्मदपुर गौंती, यादपुर, मंडवा, रतनसेनपुर गांव को शामिल किया गया है।

किशनपुर विधानसभा क्षेत्र को ही खागा विधानसभा क्षेत्र का नाम दे दिया गया

खागा नगर पंचायत व कानूनगो सर्किल के दो दर्जन गांवों को शामिल कर किशनपुर विधानसभा क्षेत्र को ही खागा विधानसभा क्षेत्र का नाम दे दिया गया है। सुरक्षित विधानसभा में सिंगरौर बिरादरी के मतदाताओं का दबदबा हो गया है। कुर्मी के साथ ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जातीय समीकरणों में सुरक्षित सीट में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या तकरीबन चालीस फीसदी है। साठ फीसदी मतदाता पिछड़ी व सामान्य जाति के हैं।

नई सुरक्षित विधानसभा में सवर्ण मतदाता ही निर्णायक होगा। खासकर सिंगरौर बिरादरी के मतदाताओं की संख्या ग्यारह हजार से बढ़कर पचीस हजार हो गयी है। कुर्मी मतदाताओं के साथ ब्राह्मण मतदाताओं का भी कद बढ़ गया है। यह मतदाता काफी हद तक जीत-हार की बयार में निर्णायक की भूमिका में आ सकते हैं। परिसीमन में विस क्षेत्र का क्षेत्रफल बढ़ने के साथ मतदाताओं में भी चौदह हजार का इजाफा हो गया है।

विधानसभा क्षेत्र में विजयीपुर कानूनगो सर्किल के मड़ौली, रायपुर भसरौल, गुरवल, बिकौरा, जगदीशपुर, पहाड़पुर, मनीपुर, सेमरिया, गढ़ीवा, मझिगवां, इटौलीपुर, अंजना भैरव, बेंउटी, सोनेमऊ, रानीपुर बहेरा, बरहची, अब्दुल्लानगर सिठियानी, संग्रामपुर, विजयीपुर, अमनी, जिहरवा, खासमऊ, टेसाही बुजुर्ग, सिलमी गढ़वा, टेसाही खुर्द, कूरा, चक टेनी, सुजानीपुर, इस्कुरी, बाम्हनपुर, भोगलपुर, उमरा, शाहजहांपुर, सेलरहा, जगतपुर टेनी, मझटेनी, नरौली, बेरी, लौकियापुर, टिकरी, खखरेरू कानूनगो सर्किल के सलवन, लोहारपुर, एकडला, अहमदगंज तिहार, शिवपुरी, रारी, गाजीपुर, सरौली, गोदौरा, बदनमऊ, धौरहा, खखरेरू, दरियामऊ, रक्षपालपुर, गुरगौला, जयरामपुर, रामपुर, कुल्ली, चचीड़ा, सोथरापुर, कठरियापुर, तकीपुर, गढ़ा, कछरा को शामिल किया गया है।

इसी प्रकार मंझनपुर कानूनगो सर्किल के अंजनाकबीर, हरदासपुर, किशनपुर चिरई, केशवरायपुर, केवटमई, पौली, गढ़वा, गुरसंडी, पाही, पुरमई, हरचन्द्रपुर, सखनपुर, निदौरा, सिहारी पट्टी, बिरसिंहपुर, रोहेल्लापुर, राईपुर, उकाथू, जहांगीर नगर, खैरेई, गनही, मंझनपुर, भदौंहा, अंदमऊ, बरइचा, सैदपुर, पंचमई, सेमरहटा, गोविंदपुर, शाहपुर, देवरार, तेंदुवा, उमरा, मुबारकपुर गेरिया, आलमपुर गेरिया, बिछियावां गांव को शामिल किया गया है। धाता कानूनगो सर्किल के कारीकान, भेदपुर, पल्लावा, सोनारी, भुरचुनी, नरसिंहपुर कबरहा, अहमदपुर कुसुंभा, बम्हरौली, टेकारी, गनपतपुर, कल्यानपुर कचरौली, सरसौली, मदियापुर, कबरा, रतनपुर, बरयेपुर, बछरौली, गलेहरा, किशनपुर, सेमरी, बेलावां, गोपालपुर, अढ़ौली, उरई, सैदपुर, ऐरई, रानीपुर, घरवासीपुर, अढ़इया, बैरी, नसीरपुर, कोट, सलेमपुर, परवेजपुर शामिल किये गये हैं। खागा कानूनगो सर्किल के कटोंघन, हरदों, काही, पुरइन, अमांव, चितौली, मांझखोर, शिकारपुर, सलेमपुर गोली, भादर, टिकरी, ब्रन्दवन, सुजरही, मझिलगांव, छीमी, बहादुरपुर के साथ नगर पंचायत खागा व किशनपुर को शामिल किया गया है।

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.