एक दिन एंग्लो विद्यालय फतेहपुर में खूब सजावट की गई। कुछ समय बाद बच्चों को मिठाई वितरित की जाने लगी। धीरे-धीरे विद्यालय के अंदर और बाहर जनता को पता चला कि प्रिन्स आफ वेल्स भारत में कहीं आए हैं और उनके आने की खुशी यहां मनाई जा रही है। शहर में ऐसे लोग भी थे जो इसे खुशी का कारण नहीं मानते थे। छल तथा बल से शासन छीनने वालों की खुशी में बटने वाली मिठाई उनके लिए अपमान का प्रतीक थी। गांधी जी ने उनके आगमन का स्वागत नहीं किया। देश में ऐसे लोग भी थे जो उन्हे काले झंडे दिखा कर उनके आगमन के प्रति अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। कुछ लोग शासकों के पक्षधर थे तो कुछ विरोधी।
आगे पढने के लिए यंहा क्लिक करें ।
साभार – जागरण – याहू – इंडिया