कई पत्र मिले हैं हैं …जिनमे कई सदस्यों ने जानना चाह है की आख़िर ब्लॉगर आईडी कैसे बनाई जाए। तो आज एक भ्रम को समाप्त करते हुए मैं बताना चाहूँगा कि सबसे पहले ये समझ लिया जाए कि जीमेल अकाउंट और ब्लॉगर अकाउंट दो एकदम अलग चीजें हैं. केवल जीमेल पर अकाउंट बना लेने भर से आपका ब्लॉगर प्रोफाइल नहीं बन पायेगा ।
अगर आप अपना ब्लॉग बनाना चाहते हैं, या सिर्फ़ ब्लॉगर प्रोफाइल ही बनाना चाहते हैं, (जी हाँ ये भी सम्भव है कि आप बिना ब्लॉग बनाये सिर्फ़ ब्लॉगर आईडी ही बना लें, जोकि इस ब्लॉग से जुड़ने के लिए जरूरी है ) तो आपको अपना जी-मेल अकाउंट को लोगिन करके ब्लॉगर होम पेज को लोगिन करके अपनी जानकारी भरके बना सकते हैं ।
अब अगर आप ब्लॉगर मेन पेज से लोगिन करते हैं तो अपने डैशबोर्ड पर पहुँच जायेंगे ।
|
डैशबोर्ड कुछ ऐसा दिखेगा. आप ध्यान दें कि प्रोफाइल पृष्ठ का लिंक दिख रहा है पर अभी तक आपका ब्लॉग नहीं बना है। इस बारे में प्रोफाइल बताता है कि अभी आप किसी ब्लॉग के लेखक नहीं हैं । आपकी प्रोफाइल तैयार है। अब आप किसी भी ब्लॉगर ब्लॉग पर कम्मेंट कर सकते हैं ।
|
