श्रद्धा त्रिपाठी ने बढाया जिले का कद !!

लोकसेवा आयोग इलाहाबाद की पीसीएस जे(न्यायिक सेवा ) में चयनित होकर श्रद्धा त्रिपाठी ने जिले की पहली महिला न्यायाधीश बनने का गौरव हासिल कर लिया है। यह इस समय कानपुर देहात में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

शुरू से ही मेधावी छात्रा श्रद्धा त्रिपाठी शहर के मुराइनटोला मोहल्ले के सेवानिवृत्त न्यायाधीश शिवकांत त्रिपाठी की पुत्री हैं। न्यायिक अधिकारी में उनका चयन होने पर जिले के अधिवक्ता व बुद्धिजीवी लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि जिले की पहली महिला न्यायाधीश होने का गौरव हासिल कर श्रद्धा ने जिले का कद बढ़ाया है। इनके बाबा स्व.जगन्नाथ त्रिपाठी भी जिले के प्रसिद्ध अधिवक्ता रहे हैं। चाचा महेश कांत त्रिपाठी इस समय फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। बधाई देने वालों में जिले के गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे ।

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.