बीटीसी 2004 के दुगुना अभ्यर्थियों की मेरिट सूची आज जारी होने की संभावना है। अठारह हजार से अधिक आवेदनों की तैयार की गयी मेरिट में एक सौ छियानबे अभ्यर्थियों के चयन के लिये तीन सौ बानबे अभ्यर्थियों की मेरिट जारी कर काउंसिलिंग के लिये बुलाया जायेगा। मेरिट सूची की जानकारी के लिये अभ्यर्थी डायट कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

बीटीसी 2004 के प्रशिक्षण के चयन के लिये अठारह हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किये थे। चार वर्ष का लंबा समय बीत जाने के कारण अभ्यर्थी अब इस चयन प्रक्रिया से आस छोड़ चुके थे। आखिर शासन के निर्देश पर फिर काम शुरू हुआ और सभी आवेदनों की छंटनी कर कम्प्यूटराइज्ड मेरिट तैयार की गयी। बताते हैं कि अनुमोदन के साथ ही मेरिट बुधवार को जारी होने की संभावना है।

कुल तीन सौ बानवे अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिये बुलाया जा रहा है। सामान्य, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति में महिला पुरुष व कला, विज्ञान वर्ग की अलग-अलग मेरिट बनायी गयी है। इतना ही नहीं भूतपूर्व सैनिक, विकलांग सहित अन्य आरक्षणों पर भी अलग-अलग सूची तैयार की गयी है। बताते हैं कि सभी वर्ग में दूना अभ्यर्थी पहली मेरिट में बुलाये जायेंगे। एक पखवारे की कड़ी मशक्कत के बाद सूची बनकर तैयार हुई है। मेरिट सूची को देखने के लिये अभ्यर्थी डायट में चक्कर काट रहे हैं। डायट के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि सूची बनकर तैयार हो गयी है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के साथ ही मेरिट सूची सार्वजनिक कर दी जायेगी।

बीटीसी 2004 के अभ्यर्थियों में से किसको शिक्षक बनाया जायेगा इसके नामों की सूची इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। अठारह हजार आवेदनों की कम्प्यूटराइज्ड मेरिट बनकर तैयार हो गयी है। पहली सूची में निर्धारित एक सौ छियानबे स्थानों की मेरिट सूची जारी की जायेगी। बताते हैं कि डायट में दूना अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि चार वर्ष बीत जाने के कारण सूची के तमाम ऐसे अभ्यर्थी होंगे जिनका या तो विशिष्ट बीटीसी में चयन हो गया होगा या फिर वह कोई दूसरी नौकरी कर रहे होंगे।

वर्ष 2004 के बीटीसी प्रशिक्षण के लिये अठारह हजार से अधिक आवेदन आये थे। लंबे समय बाद शासन ने मेरिट पर चयन प्रक्रिया के निर्देश दिये। ऐसे में जब विशिष्ट बीटीसी 2007-08 व बैकलाग की चयन प्रक्रिया चल रही है। 2004 का भी कार्य आ जाने से डायट में अफरातफरी का माहौल हो गया।

प्राचार्य विमल वर्मा के निर्देशन पर अठारह हजार से अधिक आवेदनों की मेरिट कम्प्यूटराइज्ड कर ली गयी है। बताते हैं कि जिले के लिये दो सौ सीटें आवंटित हैं। चार अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी न मिल पाने के कारण एक सौ छियानबे सीटों की मेरिट तैयार की जा रही है। मेरिट में अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, पुरुष महिला कला, विज्ञान वर्ग, अनारक्षित पुरुष महिला विज्ञान वर्ग की अलग-अलग मेरिट बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। डायट प्राचार्या ने बताया कि सप्ताह के अंत तक मेरिट सूची जारी कर दी जायेगे। पहली सूची में एक सौ छियानबे अभ्यर्थियों को तो बुलाना ही है। कमेटी ने निर्णय लिया तो दूनी सीटों की मेरिट जारी कर काउंसिलिंग के लिये अभ्यर्थियों को बुला लिया जायेगा।

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.