फतेहपुर : शहरवासियों को चौबीस घंटे में मात्र आठ से दस घंटे की ही बिजली

शहर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का रोस्टर तय हो गया है। जिसमें रोजाना सुबह छह बजे से बिजली कट जायेगी और रात्रि में नौ बजे से गुल हो जायेगी। इसके अलावा दोपहर में दो घंटे की आपातकालीन कटौती अतिरिक्त की जायेगी। गर्मी के मौसम में बारह घटे की कटौती शहरवासियों को बेहद अखरेगी।

विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता बीराम के मुताबिक शहर की बिजली रोजाना सुबह छह बजे से ग्यारह बजे तक कटी रहेगी। वहीं रात्रि में नौ से एक बजे तक काट दी जायेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया बिजली के उत्पादन में कमी है जिसकी वजह दिन में दोपहर एक बजे से शाम छह बजे के मध्यदो घंटे की आपातकालीन कटौती विभाग के आला अफसरों के निर्देश पर की जायेगी।

इस प्रकार शहरवासियों को चौबीस घंटे में मात्र आठ से दस घंटे की ही बिजली मिल पायेगी। जबकि अधिशासी अभियंता ने दावा किया है कि बारह घंटे बिजली की आपूर्ति शहरवासियों को मिलेगी।

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.