जिले की माटी में जन्मे ऐसे लोग जो अपनी प्रतिभा एवं कर्मठता के बल पर जिले का मान बढ़ाया है। ऐसी कई नामचीन प्रतिभाओं का अभिनंदन एवं अलंकरण सम्मान समारोह 23 नवंबर को भृगुधाम भिटौरा में आयोजित किया गया है। जहां विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही बाइस प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने एक वार्ता में दी।स्वामी विज्ञानानंद की प्रेरणा से पतित पावनी गंगा के तट पर स्थापित तपोवन आश्रम में आयोजित अलंकरण समारोह में
कार्यक्रम संयोजक धनंजय अवस्थी ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जन्मे इन व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का मकसद लोगों को जनपद के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराने का है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में शिरकत करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए वाहन की सुविधा पक्का तालाब से उपलब्ध रहेगी। स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि करेंगे। उन्होंने संबंधित गणमान्यों से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है। जिससे कार्यक्रम को और रोचक बनाया जा सके। यह कार्यक्रम पूर्व में आयोजित किए गए माटी से माटी कार्यक्रम का नया रूप है, जिसके जरिए जिले की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया जाता रहा है।