मतदाता खागा विधानसभा के और नाम हुसेनगंज का

शरीर वही केवल चोला बदल दिया गया है। यह बात हुसेनगंज नाम से बनायी गयी नई विधानसभा के साथ सटीक बैठ रही है। खागा विधानसभा के बहुतायत गांवों के साथ सदर विधानसभा के हुसेनगंज कानूनगो सर्किल को शामिल कर विधानसभा का नाम बदल दिया गया है। मतदाता खागा विधानसभा के और नाम हुसेनगंज का रहेगा। नये स्वरूप में गठित की गयी विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम, ब्राह्मण के साथ अनुसूचित जाति के मतदाताओं का दबदबा है। क्षेत्रफल इस तरह विस्तारित हुआ है कि कौशांबी सीमा से जनपद मुख्यालय की सीमा तक के गांव तक विस क्षेत्र फैल गया है।

हुसेनगंज विधानसभा को मुस्लिम मतों का तोहफा मिला है। बताते हैं कि हथगाम व ऐरायां ब्लाक के बहुतायत गांव विस क्षेत्र में शामिल हो जाने से मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में खासा इजाफा हो गया है। इधर हुसेनगंज कानूनगो सर्किल के पचपन गांव शामिल हो जाने से ब्राह्मण व पाल मतदाताओं का कद बढ़ गया है। चौदह हजार सिंगरौर बिरादरी का मतदाता अब सुरक्षित खागा विधानसभा में चला गया है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में रहे गांव असनी, टाडा, सरैला, खड़कपुर, रारा, गनेशपुर, जमरावां, पूरे सूदा, छेंउका, जरार, चितीसापुर, शाहपुर, कोढ़इया, चौहट्टा, फिरोजपुर, देवरानार, नरौरी बुजुर्ग, लोहारी, नौगांव, मिर्जापुर भिटारी, गोवर्धनपुर, फरसी, लालपुर, बरौंहा, घूरी, अचिंतपुर पिटाई, सलेमपुर, भदसरी, पिलही

मातिनपुर, मवई, मुस्तफापुर, गोपालपुर, तालिबपुर, गौरा चुरियारा, चंदीपुर, सहिली, लकड़ी, मथइयापुर, बसावनपुर, लखपुरा, ओझापुर, चक पिहानी, लालीपुर, महादेवपुर, साहूपुर, सिहार, महेवा, पूरे दयाल, सीर इब्राहीमपुर, सरांय डडीरा, सेनपुर, फतेहाबाद, सेमौरा, औढ़ेरा, सैदनपुर, पहनी छीटू, बेरागढ़ीवा, हंसऊपुर, रेहरा, रहमत दौलतपुर गांव हुसेनगंज विधानसभा में शामिल कर दिये गये हैं।

इसके अलावा खागा विधानसभा क्षेत्र में रहे यौंहन, सलेमाबाद, चक लाडीपुर, माधोपुर, चक नेवाजी, याकूबपुर, चक हजाम, कुन्दनपुर, डगडगीपुर, ताहिलपुर, पहाड़पुर, मोहम्मदाबाद, साही पीर, मूसेपुर, चक कादिर, चक छज्जू, पैगंबरपुर रिकौंहा, चक मीर गुमानी, चक दीन मोहम्मद, इटैली, पीर मोहम्मद, शेषमऊ, नरौली खुर्द, चकमीर, चक मोवीन, सरौली, चक इटैली, जगतपुर, गोकुलपुर, गाजीपुर खुर्द, खड़कपुर, चक किशनपुर, पलिया बुजुर्ग, अमिलिहापाल, चक लोहारी, जाफराबाद, चक सयानी, जहांगीरपुर, सूरजपुर, कोतला, बसलाबाद, चक शाह फिरोजपुर, गुल्लूपुर, चक मेहनबाजी, चक खतीब, करनपुर, सादिकाबाद, बैगांव, गोसपुर, गोसपुर अहिंदा, चक बबुल्लापुर, पट्टीशाह, कसेरुवा, अखिरी, खालिसपुर, अकबरपुर चौराई, बुधेड़ा, किशोई, रसूलपुर, गौरा दरियापुर, जलालपुर, चकजीवन पुर, चकमदा, जलालपुर, मकदूमपुर कला, बसंतपुर, देवचली, गाजीपुर, आजमाबाद, वाहिदपुर, रघुनाथपुर को शामिल किया गया है।

हथगाम कानूनगो सर्किल के रज्जीपुर छिवलहा, चंपतपुर, पड़री, करमोन, रजाबाद, मवइया, मिजापुर सिहारी, सेमरामानापुर, डिघवारा, संवत, गोपालपुर, मनमोहनपुर, शिवपुर, रायपुर, कासिमपुर, लखमीपुर, मोहलिया, दोसपुर, गंगारामपुर, मऊपारा, बंदीपुर, इमादपुर, शाहपुर, अब्दुल्लापुर, इदरीसपुर, चक सरांय बादशाह, सेमरा सरांय, चक सेमरहटा, अजनई, इरादतपुर, धर्मअंगदपुर, जसराजपुर, इरादतपुर चतुर्भुजपुर, कुल्हरिया, रहिमापुर, चक मुस्तफापुर, खरहरा, रसूलपुर, रायचन्द्रपुर, आंबी, परमानंदपुर, तेउजा, जुनैदपुर, ऐरायां कानून गो सर्किल के गांव फतेहपुर टेकारी, धर्मदासपुर, बबुल्लापुर, गनेशदासपुर, रोशनपुर, टेकारी, विक्रमपुर, नकसारा, ऐरायां मशायक, मेंहउदली, ऐरायां सादात, रसूलपुर बिछहर, जगजीवनपुर, निहालपुर, लाडलेपुर, सेमौरी, सुल्तानपुर घोष, कर्मेपुर, आरामपुर, उमराहार, अल्लीपुर, धनकामई, कोरवां, हरदासपुर, सोहदमऊ, तौंरा, बडइयापुर, अफोई, रामपुर, रामपुर कसरेहटा, रसूलपुर भंडरा, एकौनागढ़, बहरौली, कल्यानपुर, कसार चक हैवतपुर, मोहम्मदपुर गौंती, यादपुर, मंडवा, रतनसेनपुर गांव को शामिल किया गया है।

फतेहपुर:नये मुखौटे में सत्तर हजार से अधिक अपने मतदाता पराये

भूगोल के नजरिये से बदली फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में जातीय समीकरणों में भी भारी बदलाव आ गया है। ब्राम्हण, मुस्लिम के साथ लोधी मतदाता बराबरी पर आकर चुनावी समीकरण में जहां अहम बन गये हैं वहीं क्षेत्रफल बढ़ने के साथ ही उनतीस हजार मतदाता कम हो गये हैं। मतदाताओं की पूंजी में अव्वल रहने वाला विस क्षेत्र दूसरे नंबर पर खिसक गया है। परिसीमन से तैयार हुए नये मुखौटे में सत्तर हजार से अधिक अपने मतदाता पराये हो गये हैं जबकि एक लाख की संख्या में किशनपुर व हंसवा विधानसभा के मतदाता लोकसभा क्षेत्र की झोली में आ गये हैं।

2004 के लोकसभा चुनाव में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में दो लाख सत्तानबे हजार मतदाता थे परिसीमन के बाद मतदाताओं की संख्या अट्ठाइस हजार सात सौ चौसठ कम हो गयी है। किशनपुर व हंसवा विधानसभा क्षेत्र के एक सैकड़ा गांव फतेहपुर की झोली में डाल दिये गये हैं ऐसे में एक लाख नये मतदाता दूसरों से मिल गये हैं जबकि अपने लगभग पचास हजार मतदाताओं से नाता ही टूट गया है। विस क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक गांव बिंदकी व हुसेनगंज विधानसभा में शामिल हो गये हैं। विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा हुसेनगंज अलग हो गया है और शहर से पचीस किमी दूर बहुआ नगर पंचायत विस क्षेत्र का हिस्सा बना दिया गया है। भूगोल बदलने के साथ ही विस क्षेत्र के जातीय आंकड़ों का भी खेल बिगड़ गया है। मुस्लिम, ब्राम्हण के साथ लोधी मतदाता बराबरी पर आ गये हैं।

240 फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में रामपुर थरियांव, हंसवा, फतेहपुर कानूनगो सर्किल के साथ नगर पंचायत बहुआ व नगर पालिका फतेहपुर शामिल कर लिया गया है। रामपुर थरियांव के आंबी, चक सैय्यद हसन, बेंती सादात, माकूपुर, कठेरवा, सेमरा, आसिकपुर औरेइया, कासिमपुर, बीबीहाट, उमरपुर, आंबापुर, कौंडर, बरई बुजुर्ग, बरारी, सुल्तानपुर, मोहम्मदपुर नेवादा, गुलामीपुर बमरौली, लतीफपुर, हसनपुर, करियामऊ, इमादपुर, सखियांव, जैदपुर, सुदामापुर, पड़री, संग्रामपुर, चौफेरवा, हंसवा कानून गो सर्किल के इकारी, फैजुल्लापुर, औरेई, कुसुम्भी, चक कोर्रा सादात, मीसा, छिछनी, जमलामऊ, मुस्तफापुर, छीतमपुर, रसूलपुर भभैंचा, टीकर, गेंडुरी, धरमपुर सातों, टीसी, सहाबुद्दीनपुर, अतरहा, टेकसारी बुजुर्ग, मुसैदापुर, टेकसारी खुर्द, बहरामपुर, बिलन्दपुर, मीरपुर चक, रसूलाबाद, मिचकी, फरीदपुर, बरसरा, रिठवां, भैरवां, सातों जोगा, डुंडरा, महमदपुर, नंदलालपुर, दसौली, दुगरेई, खटौली, कोरारी, चक रसूलपुर, बनरसी, बरौंहा, कमलापुर, मेवली, हरसिंहपुर, चक आदमपुर, शाहीपुर, सनगांव, सातों पीत, सुल्तानपुर, हंसवा, जमालपुर, फरीदपुर, बकसपुर, चकनथनपुर, हासिमपुर भेदपुर शामिल हो गये हैं।

विधानसभा क्षेत्र के कांधी व हुसेनगंज कानूनगो सर्किल को विधानसभा क्षेत्र से अलग कर दिया गया है। इन दोनों कानूनगो सर्किल क्षेत्र में एक सैकड़ा से अधिक गांव व मजरे हैं। विस क्षेत्र से जुड़े गांव परिसीमन के बाद अलग हो जाने से स्थिति यही बन गयी है कि जो अपने थे वह अब पराये हो गये हैं। नये मतदाता जो अब मिले हैं उसमें राजनीतिक दलों के सामने विस्तारित क्षेत्रफल का संकट बढ़ गया है। आखिर क्षेत्रफल बढ़ा और मतदाता घटे की मुश्किलें भी कुछ कम नहीं हैं।
(
साभारजागरण समाचार )

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.